ONE Fight Night 19: Haggerty Vs. Lobo की सबसे शानदार तस्वीरें

Jonathan Haggerty Felipe Lobo ONE Fight Night 19 127 scaled

शनिवार, 17 फरवरी को ONE Fight Night 19: Haggerty vs. Lobo का आयोजन किया गया, जिसमें शुरुआत से लेकर अंत तक जोरदार फाइट्स देखने को मिलीं।

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के लुम्पिनी बॉक्सिंग स्टेडियम में हुए मेन इवेंट में 2-स्पोर्ट चैंपियन जोनाथन “द जनरल” हैगर्टी ने #3 रैंक के कंटेंडर फिलिपे “डिमोलिशन मैन” लोबो को हराकर अपने ONE बेंटमवेट मॉय थाई वर्ल्ड टाइटल का बचाव किया।

ब्रिटिश स्टार को पहले राउंड में नॉकडाउन झेलना पड़ा, लेकिन उन्होंने दूसरे राउंड में वापसी करते हुए विरोधी को मैट पर गिरा दिया। फिर तीसरे राउंड में घातक राइट हैंड की मदद से फाइट को खत्म कर अपनी ताकत दिखाई।

को-मेन इवेंट की बात करें तो #4 रैंक के बेंटमवेट मॉय थाई कंटेंडर सैमापेच फेयरटेक्स ने अपने प्रतिद्वंदी मोहम्मद यूनेस रबाह को ढेर करने में सिर्फ 93 सेकंड का समय लिया और इसके साथ ही वो दिसंबर 2023 में मिली विवादित हार का हिसाब बराबर करने में भी कामयाब रहे।

आप रिंग के बाहर मौजूद ONE Championship के फोटोग्राफरों द्वारा इस ब्लॉकबस्टर इवेंट की सबसे अच्छी तस्वीरों के जरिए एक्शन का लुत्फ उठा सकते हैं।

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में और

Tye Ruotolo Reinier de Ridder ONE Fight Night 10 33
Joshua Pacio Mansur Malachiev ONE Fight Night 15 5 scaled
Danial Williams Lito Adiwang ONE Fight Night 19 19 scaled
Jaosuayai Sor Dechapan Petsukumvit Boi Bangna ONE Friday Fights 46 58 scaled
Jonathan Haggerty Felipe Lobo ONE Fight Night 19 127 scaled
Danial Williams Lito Adiwang ONE Fight Night 19 13 scaled
Kulabdam Sor Jor Piek Uthai Julio Lobo ONE Friday Fights 52 17
DC 1557 scaled
Kulabdam JulioLobo OFF52 1920X1280
Jo Nattawut Luke Lessei ONE Fight Night 17 31 scaled
Sitthichai Sitsongpeenong Eddie Abasolo ONE Friday Fights 22 46
Lito Adiwang Jeremy Miado ONE Fight Night 16 61 scaled